इलाज के बाद मुंबई से पटना लौटे लालू

Sunday, Jul 08, 2018 - 04:17 PM (IST)

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुंबई में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में छाती के दर्द और कम हीमोग्लोबिन के इलाज के बाद रविवार को पटना लौट आए हैं।

24 जून को लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन किया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें तीन महीने आराम करने की सलाह दी है। 17 जून को लालू को दूसरी बार इलाज के लिए मुंबई एशियन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू जमानत पर जेल से बाहर हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी फोन कर लालू का हालचाल जाना था जिसके बाद सियासत में उथल-पुथल मच गई थी। सीएम नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने की अटकलों को बल दिया जाने लगा था। जदयू ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया था। 

prachi

Advertising