नीतीश को शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 37 महीने का दिया समयः कुशवाहा

Monday, Oct 16, 2017 - 03:50 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था में आई कथित गिरावट के लिए प्रदेश की वर्तमान नीतीश कुमार सरकार को इसमें सुधार के लिए 37 महीने का समय दिया है।

पटना के गांधी मैदान में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन को संबोधित किया। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के अनुसार शिक्षा के बिना विकास का कोई मतलब नहीं है। शिक्षा के स्तर पर यह प्रदेश पिछड गया है, हम आशा करते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति बदलेगी।

कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव मदद करेगा। उन्होंने जदयू को सामाजिक अभियान शराबबंदी और दहेज प्रथा में समर्थन दिया। 
 

Advertising