बिहारः बांका जिले में तीन बहनों की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या

Tuesday, Jun 05, 2018 - 03:33 PM (IST)

बांकाः बिहार के बांका जिले से तीन बहनों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद तीनों बहनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, कादरा गांव निवासी परमेश्वर यादव की तीन बेटियां सोमवार रात अपने घर में सोई हुई थी। देर रात अज्ञात अपराधियों ने लड़कियों की गला रेतकर हत्या कर दी। लड़कियों के पिता कोलकता में काम करते हैं और उनकी मां सोमवार रात घर पर नहीं थी।

कटोरिया के थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के अनुसार हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आंशका जताई जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी  बरामद हुई है। पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतकों की पहचान पवि कुमारी, अनिता और प्रियंका के रूप में हुई है।

prachi

Advertising