प्रशासनिक फेरबदलः बिहार में 10 IAS अफसरों का तबादला

Saturday, Sep 16, 2017 - 10:55 AM (IST)

बिहारः राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार द्वारा 10 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया। 

जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार सिंह को अरवल का नया डीएम नियुक्त किया गया और अरवल के पूर्व डीएम अालोक रंजन घोष को जहानाबाद का डीएम बनाया गया। जहानाबाद के डीएम रहे मनोज कुमार सिंह को स्थानिक आयुक्त घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त सुनील कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त और अमिताभ वर्मा को राज्य योजना पार्षद के मुख्य परामर्शी नियुक्त किया गया है। मोहम्मद सलीम को सचिव राजस्व पार्षद, अश्वनी दत्तात्रय को अपर सचिव वित्त विभाग सौंपा गया। एच आर निवश को तिरहुत प्रमंडल और दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त का पदभार सौंपा गया।  
 

Advertising