शरारती तत्वों ने न्यायिक अधिकारियों के चैंबर को बनाया निशाना, महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड्स को किया राख

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 05:30 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर के नौगछिया दीवानी अदालत में कुछ अज्ञात व्यक्तियों न्यायिक अधिकारियों के 5 चैंबरों में लूटपाट की। इतना ही नहीं उन्होंने कई मुकदमों के महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जला दिए। पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने बताया कि ऐसा लगता है कि शरारती तत्वों ने आधीरात के वक्त चैंबरों में घुसे क्योंकि उनकी मंशा विशेष मामलों के रिकॉर्ड नष्ट करने की थी।

रानी और भागलपुर के जिला न्यायाधीश राम श्रेष्ठ राय ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार सुबह अदालत परिसर का दौरा किया। दीवानी अदालत के सूत्रों ने दावा किया कि शरारती तत्वों ने 2 कार्यालयों के लगभग सभी फाइलों को नष्ट कर दिया। इनमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और अदालत के उप न्यायाधीश ओम सागर का कार्यालय शामिल हैं। 

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह के चैंबर पर भी शरारती तत्वों ने हमला बोला है। सिंह का हाल ही में तबादला हुआ था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नौगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले के दोषियों को पकडऩे के लिए खोजी कुत्तों की मदद लेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News