स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल, घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर ने नहीं ली मरीजों की सुध

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 03:53 PM (IST)

बक्सरः बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के लाख दावे करने के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीज की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ताजा मामला बक्सर जिले के सरकारी अस्पताल का है। 

जिले के शांति नगर की झोपड़पट्टी में बुधवार की देर रात असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बक्सर के सदर अस्पताल में रात 12 बजे भर्ती करवाया गया। रात से लेकर अब तक एक भी डॉक्टर ने उनकी सुध नहीं ली है। इलाज के नाम पर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा केवल रात में ही थोड़ा सा उपचार किया गया। 

इस मामले पर सिविल सर्जन बक्सर किरण कुमार लाल से शिकायत की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि देर रात लगभग 12 बजे झुलसे हुए तीन मरीज अस्पताल में पहुंचे थे। उनका शरीर लगभग 33 प्रतिशत जल चुका है। उनका कहना है कि अस्पताल में पूरी तत्परता के साथ इलाज किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News