GST अच्छी कर व्यवस्था हैः नीतीश

Saturday, Nov 04, 2017 - 04:00 PM (IST)

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में जीएसटी से संबंधित विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जीएसटी अच्छी कर व्यवस्था है। बस लोगों को इस व्यवस्था को समझने की जरुरत है।

उन्होंने कहा कि लोगों को दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों को जीएसटी से जुड़ी जानकारी दें। नीतीश कुमार का कहना है कि काफी हद तक लोगों को अब जीएसटी के बारे में जानकारी होने लगी है। अब दस प्रतिशत लोगों को ही इस संबंध में शिकायतें आ रही हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक में जीएसटी के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। कम रिटर्न फाइलिंग को ठीक करने के उपायों पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जा रही है। 

Advertising