गिरिराज ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- देश को बांटने की हो रही साजिश

Sunday, Jul 15, 2018 - 01:49 PM (IST)

समस्तीपुरः केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया है। कांग्रेस के लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं। सिंह ने कहा कि विदेशी शक्तियों के माध्यम से देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। 

सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने देश को दो भागों में बांटने का काम किया है। कांग्रेस ने पहले मुस्लिमों के अंदर घृणा पैदा की और राहुल गांधी ने इस घृणा को शिखर पर ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के आपत्तिजनक बयानों से पार्टी का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है। 

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को जेल में मिलने जाने पर विपक्ष द्वारा बयानबाजी करने पर गिरिराज सिंह ने राजद पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी लोग जेल में मिलने जाते हैं वह भी किसी सामाजिक कामों से जेल नहीं गए हैं। 

prachi

Advertising