मुठभेड़ में बदमाश अखिलेश घायल, ट्रांसपोर्टर से बना गैंगस्टर

Wednesday, Oct 11, 2017 - 04:57 PM (IST)

रांचीः जमशेदपुर के सबसे बड़े गैंगस्टर अखिलेश यादव को गुड़गांव में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में वह घायल हो गया जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अखिलेश पर बिहार और झारखंड पुलिस द्वारा 7 लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ था। पुलिस से बचने के लिए दो सालों में उसने कई बार अपना ठिकाना बदला। पुलिस ने बताया है कि अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जमशेदपुर पुलिस की एक टीम कई दिनों से दिल्ली में तैनात थी।

जमशेदपुर के ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या और ओमप्रकाश काबरा के अपहरण में अखिलेश सिंह का हाथ होने की बात सामने आई थी। बाद में वह इन दोनों केसों से बरी हो गया था, लेकिन इसके बाद वह अपराध की दुनिया में धंसता चला गया।

अपराध जगत में कदम रखने के बाद अखिलेश ने भारी मात्रा में संपत्ति कमाई। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में रीयल इस्टेट और ट्रांसपोर्ट के धंधे में निवेश किया। अखिलेश सिंह ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से की थी। दूसरों के नाम पर वह करोड़ों रुपए का बिजनेस चला रहा है।

Advertising