सीएम के गृह जिले नालंदा में 14 साल की बच्‍ची से गैंगरेप, नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 04:03 PM (IST)

नालंदाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से गैंगरेप की घटना सामने आई है। चार मनचलों ने  14 साल की बच्‍ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। राज्य में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, इसे देखते हुए नीतीश सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा किया जा रहा है। विपक्ष द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी की पहचान रमेरा थाना क्षेत्र के निवासी विकास, दहन यादव, बिट्टू व शमेन्द्र यादव के रूप में हुई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक और गैंगरेप की घटना वो भी मुख्यमंत्री के गृह जिले से। बिहार वासी होने के नाते यह बहुत शर्म की बात है क्योंकि नीतीश सरकार बिहार को बलात्कार का राज्य बना रही है। यहां शिकारियों को नैतिक समर्थन मिल रहा है और वह बार-बार ऐसे अपराध कर रहें हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News