CM और राज्यपाल ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 06:11 PM (IST)
पटनाः छठ पर्व के तीसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक पटना के गंगा घाटों के निरीक्षण कर रहें हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा मंत्री नंदकिशोर यादव भी शामिल हैं।
बता दें कि व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। सीएम के आवास पर भी छठ की धूम देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने घर पर बनाए गए अस्थाई घाट पर सायंकालीन अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।