बिहारः पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 01:15 PM (IST)

मधुबनीः बिहार के पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की है। 

महासेठ ने शनिवार की सुबह तबियत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनका निधन हो गया। उनके परिवार में दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा।

उल्लेखनीय है कि महासेठ बिहार विधानसभा के तीन बार और बिहार विधान परिषद् के भी तीन बार सदस्य रह चुके हैं। वह कई समाजसेवी और शैक्षणिक संगठनों से भी जुड़े रहे। उनके बड़े पुत्र समीर कुमार महासेठ वर्तमान में मधुबनी से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News