तेजस्वी ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कैसी होगी शाह-नीतीश की बातचीत

Thursday, Jul 12, 2018 - 01:35 PM (IST)

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को पटना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने करारा तंज कसा है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि शाह और कुमार के बीच क्या बातचीत होगी। 

नीतीश कुमार: लोकसभा में सीटें कम चलेगी लेकिन विधानसभा चुनाव साथ करा मुझे CM घोषित किया जाए। 
अमित शाह: अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान के साथ-साथ तालिबान मे भी पटाखे फूटेंगे 
नीतीश कुमार: 2015 मे फूटे थे क्या? 
अमित शाह: गिरीराज ने नहीं बताया था क्या? आपके अच्छे संबंध है उनसे? 
नीतीश कुमार: ना..नो? 
अमित शाह: वैसे, आपने मोदी जी का डिनर क्यों कैन्सल किया था? गंभीर सन्नाटा....
नीतीश कुमार: देखिए.....यहाँ सुशील मोदी जी है। ये पूरा प्रकरण बतायेंगे। उस वक़्त मेरी स्थिति कितनी मज़बूत थी। 
अमित शाह: ये आपके प्रवक्ता है क्या? ये तो आपके आदमी है। आपको क्या लगता है? किसके चलते हम विधानसभा हारें? 
नीतीश कुमार: लालू जी और सुशील जी.. 
अमित शाह: हम्म.....कितनी सीट पर आपकी दावेदारी है? 
नीतीश कुमार: 2009 में आपके साथ थे तब हम 25 पर लड़े थे। 
अमित शाह: अब आपके कितने MP है? 
नीतीश कुमार: मात्र 2. इसलिए की हम लेफ़्ट के साथ अकेले लड़े थे। 
अमित शाह: और हमारे कितने एमपी है? 
नीतीश कुमार: 22 
अमित शाह: बरोबर...आपसे 11 गुणा ज़्यादा। आप हमारी जगह होते तो क्या करते? 
नीतीश कुमार: 2014 वाली परिस्थितियाँ अब नहीं है। 
अमित शाह: क्या आपकी वैसी ही है?छोड़िए सब बात...इसपर आगे विमर्श भूपेन्द्र जी करेंगे।
बैठक में कुछ देर की गंभीर चुप्पी......
चलिए बैठक का विसर्जन किया जाए।

गौरतलब है कि गुरुवार को अमित शाह पटना पहुंचे। 45 मिनट तक नाश्ते के टेबल पर शाह ने सीएम नीतीश की मुलाकात की। इसके बाद अब डिनर पर दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। आगामी लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे को लेकर यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है। विपक्ष की निगाहें भी इस मुलाकात पर टिकी हुई हैं।

prachi

Advertising