बेगूसराय में पेड़ से लटके मिले दो नाबालिग लड़कियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Friday, Jun 29, 2018 - 04:23 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में पेड़ से लटके दो नाबालिग लड़कियों के शव बरामद हुए हैं। इसके चलते इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

छात्राओं के परिजनों का कहना है कि बुधवार रात बारिश के बाद जब दोनों बच्चियां घर नहीं पहुंची तो उनकी तलाश में छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में उनका शव आम के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। 

इस घटना पर छौड़ाही पुलिस चौकी अध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि इन नाबलिग लड़कियों की पहचान सोनापुर टोला निवासी जोगी सहनी की 14 वर्षीय पुत्री बबली कुमारी और पुसो सहनी की 15 वर्षीय पुत्री चंदा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चंदा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती थी जबकि बबली स्थानीय विद्यालय में पढ़ती थी। 

prachi

Advertising