दहेज की बलि चढ़ी झारखंड की बेटी, ससुराल पक्ष ने विवाहिता को जलाया जिंदा

Wednesday, May 23, 2018 - 03:33 PM (IST)

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में दहेज के लिए ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर कुमार बली सिंह और जेठ धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के महुलान गांव का है। मंगलवार की रात दहेज के लिए ससुरालवालों ने 24 वर्षीय विवाहिता चंचला देवी को जिंदा जलाकर मार डाला। हत्या के बाद ससुरालवालों ने बुधवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

हत्या की सूचना मिलने पर मृतका के मां-बाप और चाचा पुलिस के साथ गांव पहुंचे। मृतका के पिता झारखंड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के टेटा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को ससुरालवाले दहेज की मांगकर प्रताड़ित कर रहे थे। कुछ दिन पहले बेटी की हत्या करने की धमकी भी दी थी। मामले की प्राथमिकी संबंधित थाने में दर्ज की गई है। 
 

prachi

Advertising