जाम हटाने के दौरान अपराधियों ने छीनी थानाध्यक्ष से रिवॉल्वर, मारी गोली

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 02:03 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालंगज में अपराधियों ने मीरगंज थाना के थानाध्यक्ष से  रिवॉल्वर छीनकर उन्हें गोली मार दी। घटना तब घटी जब थानाध्यक्ष सड़क जाम को हटवा रहे थे। फिलहाल घायल अवस्था में थानाध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम को लेकर ही मीरगंज में लोगों का जाम लगा था। इसी जाम को हटाने के दौरान मीरगंज थानाध्यक्ष का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इस दौरान व्यक्ति ने थानाध्यक्ष की रिवॉल्वर छीनकर उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News