बिहारः अपराधियों ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता को बनाया गोलियां का निशाना, मौत
punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 02:56 PM (IST)
बेगूसरायः बिहार में अपराधियों के हौंसले आए दिन बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधियों ने बेगूसराय में गुरुवार की रात घर में घुसकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को गोली मार दी। इस घटना में कांग्रेस नेता की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड नंबर 6 में रहने वाले कांग्रेस के पंचायत उपाध्यक्ष लोहा सिंह उर्फ लोहा महतो और उनकी पत्नी गुुरुवार की रात अपने घर पर सो रहे थे उसी दौरान अपराधियो ने घर मेें घुसकर उन्हें अपनी गोलियों का निशाना बनाया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आए आस-पास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने लोहा सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।