भभुआ से कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप, कहा- हराने की रची जा रही साजिश

Sunday, Mar 11, 2018 - 12:29 PM (IST)

भभुआः बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार की सुबह सात बजे शुरू हो गया। 

भभुआ में कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल ने जिला प्रशासन पर पार्टी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सारा काम केन्द्र और बिहार सरकार के इशारों पर किया जा रहा है। 

इस बीच कई स्थानों पर ईवीएम मशीन की खराबी की जानकारी मिल रही है। भभुआ में कई बूथ संख्या पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है।

Advertising