सीएम सहयोगियों का रखते हैं खास ख्याल, बुजुर्ग कार्यकर्त्ता ने जताई इच्छा तो मिलने पहुंच गए गांव

Friday, Mar 23, 2018 - 05:00 PM (IST)

छपराः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को छपरा के मढ़ौरा में पहुंचे हैं। नीतीश कुमार यहां राजनीति से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं बल्कि अपने 90 वर्षीय बीमार बुजुर्ग कार्यकर्त्ता राजेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे हैं। 

जानकारी के अनुसार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके पिता का हालचाल पूछा। उन्होंने बताया कि पिता बीमार हैं। घर लौटने पर गामा सिंह ने पिता से मुख्यमंत्री की मोबाइल पर बात करवाई। बातचीत के दौरान अध्यक्ष के पिता राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई।

इस पर नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मढ़ौरा के धेनुकी चौक स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचने का कार्यक्रम बनाया। इस कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री सचिवालय ने गुरुवार को जिला प्रशासन को सूचित करवाया था। बता दें कि राजेंद्र सिंह समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के सहयोगी रहे हैं। इसके अतिरिक्त वह पूर्व में मढ़ौरा के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं।
 

Punjab Kesari

Advertising