CM ने की फ्लाई ओवर की जांच, अधिकारियों से विस्तार में ली निर्माण संबंधी जानकारी

Sunday, Nov 19, 2017 - 03:06 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को निर्माणाधीन चिरैयाटांड़ पुल कनेक्टिव फ्लाई ओवर की जांच की। मुख्यमंत्री ने जीपीओ गोलंबर फ्लाई ओवर से पैदल चलकर इस फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन स्थित मल्टी स्टोरेज पार्क में अॉटो और ई-रिक्शा की नि:शुल्क पार्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों से फ्लाई ओवर के बारे में विस्तार से जानकारी ली ताकि लोगों को यातायात में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान की तरफ से एक्जिविशन रोड पर बने पुल का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस पर दोनों तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर बनाने का उद्देश्य लोगों को अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था प्रदान करना है। 

Advertising