CM और संघ प्रमुख एक कार्यक्रम में होंगे शामिल, विपक्ष ने साधा निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 07:10 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संघ प्रुमख मोहन भागवत एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके कारण विरोधियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री पर निशाना साधा जा रहा है।

बुधवार को बिहार के आरा में रामानुज स्वामी महाराज की 1000वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रम में नीतीश कुमार और मोहन भागवत शामिल होंगे। दोनों नेताओं का कार्यक्रम में शामिल होने का समय अलग होने के कारण आमना सामना नहीं हो पाएगा। नीतीश कुमार के एनडीए में वापस आने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत पहली बार बिहार आ रहे हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना 
यज्ञ के बहाने नीतीश के विरोधियों को उन पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इसको लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मुंह में राम, दिमाग में नाथूराम, तभी तो बना पलटूराम।’

वहीं दूसरी तरफ जदयू ने मुख्यमंत्री का पक्ष रखते हुए कहा कि यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसे राजनीति से अलग हट कर देखना चाहिए।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News