केन्द्र ने 350 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी: सुशील

punjabkesari.in Friday, Nov 24, 2017 - 12:18 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

मोदी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर के बीच कांवरिया पथ पर यात्रियों की सुविधा से संबंधित कार्यों के लिए 52 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने बिहार के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 299.26 करोड़ रुपए की अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी है। 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मोजमा और धानी बेलारी में विश्रामालय के लिए जमीन अधिग्रहण करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होेंने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व के लिए केन्द्र ने 25 करोड़ 44 लाख रुपए बिहार सरकार को निर्गत कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जैन परिपथ के लिए 52 करोड़ 38 लाख रुपए और मंदार एवं अन्य परिपथ के लिए 53 करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृति केन्द्र सरकार ने दी है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News