कार की चपेट में आने से छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Monday, Oct 30, 2017 - 06:12 PM (IST)

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के सोनवर्षा पुलिस आउट पोस्ट के सोनवर्षा बाजार के निकट कार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोनवर्षा बाजार निवासी गुलशन साह का पुत्र शुभम कुमार ट्यूशन पढने के बाद घर लौट रहा था तभी वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertising