बिहार में इंसानियत शर्मसार, महिला काे कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया!

Tuesday, Oct 25, 2016 - 03:32 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला इंजीनियर को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौके से एक नोट मिला है। हालांकि, पुलिस पहली नजर में इसे हत्या का मामला मान रही है। महिला की मां कुसुम देवी ने चप्पल देखकर बेटी के शव की शिनाख्त की। 

पति से अलग रहती थी इंजीनियर
महिला इंजीनियर का नाम सरिता देवी है और वह मूल रूप से सीतामढ़ी के कन्हौली फुलकाहां की रहने वाली थी। पिछले तीन साल से मुरौल डिविजन में जेई के पद पर पोस्टेड थी। वह बजरंग विहार कॉलोनी में विजय कुमार गुप्ता के मकान में रहती थी। 
सोमवार सुबह मोहल्ले वालों के जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शरीर बुरी तरह से जला था, सिर्फ हड्डियां ही मिली। पुलिस को शक है कि शरीर जलाने के लिए किसी केमिकल का भी इस्तेमाल हुआ है। महिला ने सुसाइड नाेट में अपनी मां से बच्चों का ख्याल रखने की बात कही है। 

पति से संबंध में था तनाव
बताया जा रहा है कि महिला इंजीनियर और उसके पति विजय सिंह में तनाव चल रहा था। पति गांव में ही रहता है, जबकि महिला अफसर एक बेटे के साथ यहां रहती थी, वारदात वाले दिन एक बेटा नानी के घर था। दूसरा बेटा ध्रुव दरभंगा में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता है। जानकारी के मुताबिक, उस पर केमिकल भी छिड़का गया था, ताकि अवशेष नहीं बचे। लोगों के मुताबिक महिला अफसर आखिरी बार रविवार शाम को देखी गई थी। उसने आसमानी कलर की समीज व क्रीम कलर की सलवार पहन रखा था।

Advertising