बिहार में पुलिस प्रशासन की शर्मनाक हरकत आई सामने

Thursday, Aug 17, 2017 - 04:37 PM (IST)

पटनाः बिहार में जहां एक तरफ बाढ़ के कारण स्थिति दयनीय बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। जोगबनी पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लाशों को लादकर मीरगंज पुल से नदी में फेंका जा रहा है। पुलिस की इस हरकत ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। जोगबनी में कई जगहों पर ठेेले पर रख कर शवों को शमशान घाट पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के बाद से फारबिसगंज-जोगबनी इलाके लाशों के कूड़ेदान में तबदील होते जा रहे हैं।

फारबिसगंज डीएसपी अजित कुमार सिंह ने कहा है कि उन्हें इस मामले से संबंधित कोई जानकारी नही है। पुलिस प्रशासन भी इस बात को मानने के लिए तैयार नही है। जानकारी के अनुसार अब तक जोगबनी में 17 लाशें मिल चुकी हैं, जिनमें से 4 शव नेपाल के रहने वाले लोगों का है। इस मामले में अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा ने 20 मौतों की पुष्टि की है। घोडाघाट निवासी अशोक झा ने बसबिट्टी में कई लाशें होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।  

Advertising