ये कैसा हैंडपंप! नहाने के कुछ घंटों बाद ही 4 लोग हो गए गंजे

Tuesday, Feb 02, 2016 - 10:53 AM (IST)

लदनियां: हैंडपंप का पानी क्या किसी परिवार के लिए आफत बन सकता है? ऐसा हुआ है बिहार के मधुबनी जिले में लदनियां के एक इलाके में। एक हैंडपंप के पानी से नहाने के बाद पूरा परिवार गंजा हो गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर इस हैंडपंप को सील कर दिया है जबकि परिवार के 4 लोग जो प्रभावित हैं, उनमें किसी अन्य तरह के प्रभाव को लेकर भी संशय बरकरार है। 
 
लदनियां के नाथपट्टी गांव में दोपहर के समय घर के बाहर लगे हैंडपंप के पानी से एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने स्नान किया। शाम होते-होते परिवार के सभी चारों सदस्य गंजे हो गए। प्रभावित सदस्यों में परिवार के मुखिया मो. हासिम, पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून व पुत्र मो. हफीजुल शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि शनिवार को चारों ने दोपहर के समय घर के हैंडपंप के पानी से स्नान किया। इसके कुछ देर बाद ही सभी के बाल आपस में चिपक गए और छूने के बाद हाथों में आ गए। शाम होते-होते बाल गायब हो गए।
 
Advertising