बिहारः बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 IAS, 24 IPS सहित 70 DSP का तबादला

Saturday, Apr 28, 2018 - 12:35 PM (IST)

पटनाः बिहार में राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के 21 जिलों के डीएम और 17 जिलों के एसपी सहित 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस में डीएसपी रैंक के 70 अफसरों का भी तबादला किया गया है। 

आईपीएस अधिकारियों में हरप्रीत कौर को मुजफ्फरपुर, मनोज कुमार को दरभंगा और राजीव मिश्रा को गया और आशीष भारती को भागलपुर का एसएसपी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विशाल शर्मा को पूर्णिया, सतवीर सिंह को रोहतास, बिकास वर्मन को सीतमाढ़ी, मानवजीत सिंह ढिल्लों को वैशाली का एसपी बनाया गया।

आईएएस अधिकारियों में रवि मनुभाई परमार को पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि राधेश्याम साह को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। ईश्वर चंद्र सिन्हा को गृह विभाग में संयुक्त सचिव और अरविंद कुमार वर्मा को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक पद पर नियुक्त किया गया। 

prachi

Advertising