जन्माष्टमी पर बिहार में बार गर्ल्स का ''डर्टी डांस'' वायरल

Saturday, Aug 27, 2016 - 03:50 PM (IST)

पटनाः जन्माष्टमी के मौके पर बिहार के बिहारशरीफ में हुए एक कल्चरल प्रोग्राम में बार गर्ल्स के ''डर्टी डांस'' का वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जन्माष्टमी के मौके पर गुरुवार को यादव होस्टल ने एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि जब तक कृष्ण भगवान का जन्म नहीं हुआ था तब तक तो माहौल भक्तिमय था। लेकिन जैसे ही कृष्ण के जन्म के बाद महिलाएं और लड़कियां घर गईं, मंच पर अश्लील गाने बजने लगे और दो बार गर्ल्स स्टेज पर अाकर थिरकने लगी। 

इतना ही नहीं,  जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, कार्यक्रम में अश्लीलता बढ़ती गई। लोगों ने बार गर्ल्स पर जमकर नोट लुटाए। स्टेज पर मौजूद गर्ल्स भोजपुरी गानों पर डांस करती रहीं। सभी बार डांसर्स को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। अक्सर बिहार या इसके पड़ोसी राज्यों से इस तरह के मौके पर डर्टी डांस के आयोजन की खबरें आती रहती हैं। 

Advertising