दूसरों के झांसे में मत आइएगा नहीं तो वोट लेकर लोग भूल जाएंगे: नीतीश

Thursday, Sep 03, 2015 - 09:20 AM (IST)

समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दूसरों के झांसे में मत आइएगा नहीं तो वोट लेकर लोग भूल जाएंगे। विभूतिपुर में कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेकनिक का शिलान्यास रखते हुए नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय वे कहते थे कि कालाधन वापस लाएंगें तथा हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए चला जाएगा किन्तु कुछ दिया नहीं। 


चुनाव में उन्होंने वादा किया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा विशेष सहायता देंगे किन्तु विशेष पैकेज दिया, जिसमें पुरानी योजनाओं को ही शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरों के झांसे में मत आइएगा नहीं तो वोट लेकर लोग भूल जाएंगे। बहुत झगड़ा लगाने वाले लोग आएंगें किन्तु एकजुट रहना है। सबके सहयोग से बिहार आगे बढ़ रहा है और नई ऊंचाई को छूएगा।  


नीतीश ने कहा कि दस वर्षों की उनकी सरकार में विकास दर औसत 10 प्रतिशत रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित कई नदियां कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक पर अनेक पुल बना हैं। बिहार के किसी कोने से पटना पहुंचने में छह घंटा से ज्यादा नहीं लगेगा किन्तु अब हम कहते हैं कि किसी कोने से पटना आने में पांच घंटा से ज्यादा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि विकास के नए मानदण्ड स्थापित किए गए हैं। लड़कियों के लिए साइकिल एवं पोशाक योजना शुरू की गई, उनके अरमानों को पंख लगा है। अब लड़कों को भी योजना का लाभ मिल रहा है। 

Advertising