कोर्ट में पेशी के बाद बोले लालू, कहा- रोहिंग्या मुसलमानों को मिले संरक्षण

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 12:43 PM (IST)

बिहारः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने की मांग उठाई है। यह मांग उन्होंने गुरुवार को सीबीआई की कोर्ट में पेेश होने के बाद रखी। उनका कहना है कि जिन रोहिंग्या मुसलमानों को केंन्द्र सरकार देश के लिए खतरा बता रही है, उनकी संख्या भारत में लगभग 40 हजार के करीब है। 

25 अगस्त को म्यांमार में सुरक्षा बलों की 30 चौकियों में रोहिंग्या आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

लालू प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार के शासन काल में चोरी, लूट, हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। ये कैसा सुशासन है। साथ ही उन्होंने झारखंड में भाजपा के 1000 दिन पूरे होने पर राज्य की सरकार पर भी तंज कसा है। 

बता दें कि लालू सीबीआई की कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन वह राज्य के पूर्व महाधिवक्ता के निधन के कारण गवाई नहीं दे पाए।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News