भोजपुरी फिल्मों की यह अभिनेत्रियां हॉट अदाओं से लोगों के दिल में बना चुकी हैं अपनी पहचान
punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 06:23 PM (IST)

पटनाः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जहां एक तरफ फिल्मों के हीरो अपने एक्शन के माध्यम से लोगों को अपना दीवाना बना रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी फिल्मों की कई हीरोइनें सेक्सी और हॉट अदाओं के साथ लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहीं हैं। आईए हम आपको दिखाते हैं भोजपुरी फिल्म जगत की कुछ टॉप अभिनेत्रियां जिन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के दिल में अपनी एक जगह बना ली है।
1.आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में लिया जाता है। इनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। आम्रपाली दुबे की पहली ही फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' ने भोजपुरी फिल्मों के पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते करते हुए शानदार सफलता हासिल की थी। इन्हें अब यू ट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
2. मोनालिसा
मोनालिसा अपने बोल्डनेस के कारण भोजपुरी इंडस्ट्री में फेमस हैं। इन्होंने अपनी इन्हीं अदाओं के कारण बिग बॉस-10 में एक अलग मुकाम हासिल किया था। बिग बॉस के घर में ही मोनालिसा ने अपने लवर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी।
3.रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी और प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। यह दिखने में काफी सुंदर, सेक्सी और हॉट हैं। इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के तमाम बड़े सुपर स्टारों के साथ काम किया है। रानी चटर्जी ने साल 2003 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।
4.नगमा
नगमा भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 1990 में फिल्म ‘बागी’ से उनका करियर शुरू हुआ था। इसमें उनके साथ सलमान खान थे। उन्हें फिल्म ‘दूल्हा मिलल दिलदार’ के लिए भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।
5.अंजना सिंह
अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की हॉट अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्हें खूबसूरत, टैलंटेड और डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत भाग न बाचे कोई धारावाहिक से किया था। अंजना ने तकरीबन सारे भोजपुरी स्टार्स के साथ काम किया है।
6.काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी जगत की बेहतरीन अदाकारा हैं। इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था।
7. प्रियंका पंडित
प्रियंका पंडित को भोजपुरी फिल्मों की प्रियंका चोपड़ा भी कहा जाता है। शोख और चुलबुली एक्ट्रेस प्रियंका की मुस्कान के सभी दीवाने हैं। आज वह लाखों दिलों पर राज करती हैं।
8.अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह एक भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री है। फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में अक्षरा ने रवि किशन के साथ अपने जलवे दिखाए थे। इन्होंने 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाई पर वचन ना जाई’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।