...तो इसलिए एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग
Friday, Jun 01, 2018 - 04:05 PM (IST)
औरंगाबादः पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिससे दो मासूमों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। महिला ने पति के अवैध संबंधों का पता लगने पर अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों द्वारा महिला को तो बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव की है। गुड़िया देवी के पति धीरेन्द्र का उसकी अपनी ही भाभी के साथ अनैतिक संबंध था जिसका विरोध वह बार बार किया करती थी। विरोध करने पर अकसर उसका पति उसकी जमकर पिटाई करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने मायके पहुंचकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन दोनों बच्चों की कुएं में डूबने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।