जरा सी चोट लगने पर बाहर निकल आती हैं इस बच्ची की आंखें, हनी सिंह की जबरा है फैन

Friday, May 27, 2016 - 10:02 AM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग की रहने वाली 7 वर्षीय शैली क्रोजन सिंड्रॉम नामक बीमारी से पीड़ित है। जरा सी चोट लगते ही उसकी आंखें बाहर आ जाती हैं और वह दर्द से बुरी तरह से तड़पती है। शैली का ये हाल उसके मा-बाप से देखा नहीं जाता लेकिन उनकी सबसे बड़ी मजबूरी है कि उनके पास अपनी बेटी इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं हैं। इससे बड़ी एक मां-बाप के लिए सजा क्या होगी कि उनका बच्चा आंकों के सामने तड़प रहा है और वे कुछ कर नहीं सकते।

आम दिनों में शैली नॉर्मल बच्चियों की ही तरह खेलती, कूदती और पढ़ाई भी करती है। शैली रैपर हनी सिंह की जबरा फैन है। उसे हनी सिंह के गाने बहुत पंसद हैं। शैली की मां ने बताया कि कई बार शैली की आंखें कपड़े से अंदर करनी पड़ती हैं। शैली के पिता ने बताया कि वे प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि सैली को अपनी बीमारी के बारे में पता है लेकिन फिर भी वह उदास नहीं होती और कहती है कि बड़ी होकर वह डॉक्टर बनेगी। शैली के पिता ने बताया कि वे अपनी बेटी को कई अस्पतालों में ले गए लेकिन पैसों के अभाव में वे उसका खर्चा नहीं उठा पा रहे।

क्या है क्रोजन सिंड्रोम
ये बीमारी लाखों में से एक बच्चों में होती है और जन्मजात बीमारी है। इसमें आंखों के सॉकेट छोटे होने के कारण आंखें बाहर निकल आती हैं। ऊपरी जबड़े व दांत के विकास भी प्रभावित होते हैं। इसमें सुनने, बालों के गिरने की समस्या सहित आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है।

Advertising