आधी रात को महिला अल्पवास केंद्र से फरार हुई 4 लड़कियां, घटना सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 07:20 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत महिला विकास निगम द्वारा संचालित महिला अल्पवास केंद्र से चार लड़कियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन और केंद्र के संचालकों में अफरा-तफरी मची हुई है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर थाना के सरेया वार्ड नम्बर 03, भितभैरवा रोड पर स्थित महिला अल्पवास केंद्र की है। बीती रात चार लड़कियां संचालक के कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गईं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फरार लड़कियों में दिल्ली की एक और बंगाल के सिलीगुड़ी की दो लड़कियां शामिल हैं। 

बता दें कि तीन लड़कियों को पंद्रह दिन पहले महिला थाना के द्वारा ऑर्केस्ट्रा से मुक्त करवाकर यहां रखा गया था। लड़कियों के भागने की सूचना नगर थाने की महिला पुलिस को दे दी गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश भी दे दिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News