बिहार: समस्तीपुर में नाव पलटने से 24 लोग डूबे, 3 महिलाओं की मौत

Sunday, Nov 05, 2017 - 03:01 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बागमती नदी में नाव पलटने से दो दर्जन लोग नदी में डूब गए जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, जिले के शिवाजी नगर प्रखंड के मधुरापुर स्थित धर्मपुर घाट पर रविवार की सुबह बागमती नदी में हुई नाव दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक लोग डूब गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। 

नाव सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Advertising