बिहार में विषाक्त भोजन करने से 110 बीमार

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2016 - 08:16 PM (IST)

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली पंचायत में विषाक्त भोजन करने से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। पुलिस सूत्रों ने  बताया कि रूपौली पंचायत निवासी सुकन शर्मा के श्राद्ध कर्म में कल रात ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया था। भोज खाने के बाद  बड़ी संख्या में लोगों का जी-मिचलाने लगा और वे उल्टियां करने लगे। 
 
स्थिति बिगड़ती  देख सभी को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।   सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर लोगों का इलाज किया। इस बीच सिविल सर्जन डा. गदाधर पांडे ने बताया कि बीमार लोगों की हालत स्थिर है।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News