दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में 1 लड़के की मौत

Sunday, Oct 01, 2017 - 02:43 PM (IST)

मधेपुराः जिले के रतवारा पुलिस चौकी के अंतर्गत कतसिया गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित आरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा हुई गोलीबारी में 1 लड़के की घटनास्थल पर मौत हो गई। रतवारा पुलिस चौकी के प्रभारी महेश पासवान ने बताया कि मृतक की पहचान चंदन कुमार (15) के रुप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्तपाल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महेश ने बताया कि उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की अनुमति के बगैर किया गया था।

उन्होंने बताया कि 5-6 असमाजिक तत्वों ने कार्यक्रम में बैठने की जगह नहीं मिलने पर वहां गोलीबारी कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  

 

Advertising