सिर के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2016 - 12:31 PM (IST)

मुंहासे हमारे शरीर के किसी भी भाग में हो सकते हैं, यहां तक कि सिर की त्वचा पर भी। सिर की त्वचा में मुंहासों की समस्या होने के बहुत से कारण होते हैं जैसे कि हार्मोन्स में असंतुलन, अस्वास्थ्यकर आहार, अस्वच्छता, एलर्जिक रिएक्शन अादि। अाज हम अापको सिर की त्वचा पर आने वाले मुंहासों से तुरंत छुटकारा पाने के तरीके बताएंगे। तो अाइए जानते हैं सिर की त्वचा पर आने वाले मुंहासों के उपचार के बारे में...

 

- टी ट्री ऑइल 

टी ट्री ऑइल एक एंटीसेप्टिक और कीटाणु नाशक की तरह काम करते है। ऑलिव ऑयल और टी ट्री ऑयल को एक साथ मिला कर सिर पर लगाने से मुंहासें पैदा करने वाले कीटाणु मर जाते हैं।

 

- ऐप्पल सीडर विनेगर 

विनेगर और पानी को मिलाकर बालों में 20 मिनट लगाने से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया और तेल को साफ किया जा सकता है। 20 मिनट बाद अाप बालों को धो लें। 

 

- हल्दी 

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए हल्दी पाउडर तथा नारियल के तेल को मिलाएं। इसे सिर पर मुंहासों वाली जगह पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धो डालें।

 

- एलो विरा 

एलोवेरा बहुत ही चमत्कारी है। इसे मुंहासों वाली जगह पर लगा कर कुछ देर तक सूखने दें। इसे दिन में कम से कम दो-तीन बार लगाएं। 

 

- नीम 

नीम में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिसके कारण यह मुंहासों के उपचार में काफी प्रभावी होता है। इसके लिए पानी में कुछ पत्तियों को उबाल लें अौर पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रोज मुंहासे पर लगाने से मुंहासे जल्दी सुखा जाते है।

 

- टमाटर का रस 

सिर की त्वचा पर 10 मिनट टमाटर का ताजा रस लगाने से मुंहासों को दूर किया जा सकता है। इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है।10 मिनट बाद में पानी से धो लें।इसे त्वचा पर ज्यादा देर तक न लगा रहने दें।

 

- शहद 

शहद मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकता है। इसे 10 मिनट मुंहासों पर लगा और पानी से धो दें। इसे दिन में कम से कम एक बार जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News