इन तरीकों से पाएं अपर लिप्स के अनचाहे बालोें से छुटकारा (Pics)

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2016 - 06:03 PM (IST)

लड़कियों के होठों के ऊपर के बाल जिसे अपर लिप कहा जाता है अगर इन्हें साफ ना किया जाएं तो ये आदमियों की मूछों की तरह लगते हैं। इसके लिए कई लड़कियों को बार-बार पार्लर जाना पड़ता है और साथ ही दर्द भी बहुत सहन करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना किसी दर्द के इनसे छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको कुछ दिनों के इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इससे आपकी परेशानी हल हो जाएगी।
 
1. चीनी और नींबू  
 
चीनी सक्रब की तरह काम करती है और नींबू सबसे अच्छा ब्लीचिंग एजेंट है। दो नींबू का रस और चीनी को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे अपर लिंप पर लगाएं 10-15 मिनट बाद रगडकर हटा लें और पानी से साफ कर लें।
 
2. दूध और हल्दी
 
हल्दी एक बड़ा चम्मच और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें और अपर लिप्स पर लगाएं। सूखने पर रगडकर पानी से धो लें। धीरे-धीरे बाल उतर जाएंगे। हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें।
 
3. अंडा, बेसन और चीनी
 
1 अंडे का सफेद भाग,1बड़ा चम्मच बेसन और थोडी सी चीनी को तब तक मिलाएं जब तक यह चिपचिपा सा पेस्ट ना बन जाए। अब इसे अपर लिप्स पर लगा लें। सूख जाने पर रगडते हुए हटाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं। 
 
4. दही, हल्दी और बेसन 
 
दही,हल्दी और बेसन को समान मात्रा में मिलाकर गाढा पेस्ट बना लें और अपर लिप्स पर लगाएं। सूखने पर 15-20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटा लें और पानी से साफ कर लें।
 
5. नींबू और शहद
 
एक कटोरी में 2 चम्मच नींबू के रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर लगा लें। जब यह सूख जाएं तो रगडकर पानी के साथ धो लें। इसे चार दिन लगातार लगाएं। धीरे-धीरे बाल कम हो जाएंगे।
 
6. दही और चावल का आटा
 
दही और चावल का आटा मिलाकर गाढा पेस्ट बना लें और लगाएं। इसे सूख जाने पर रगड़कर साफ करें।
 
7. आलू का रस
 
आलू के रस को अपर लिप्स पर लगा कर सूख जाने पर पानी से धो लें। इसे एक हफ्ते तक हर रोज इस्तेमाल करे।
 
8. कॉर्न फ्लार और दूध
 
थोड़े से दूध में एक छोटा चम्मच कार्न फ्लार मिलाकर पतला सा पेस्ट बनाएं और अपर लिप्स पर लगा कर सूख जाने पर रगड़कर इसे साफ करें। इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News