मोती जैसे सफेद दांत पाना चाहते हैं तो अपनाएं ये टिप्स (pics)

Monday, Apr 18, 2016 - 03:54 PM (IST)

खिल-खिलाती मुस्कान किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। खूबसूरत मुस्कान के पीछे हमारे दांतों की अहम भूमिका होती है। यह सिर्फ खाना खाने में ही मददगार नहीं होते बल्कि इससे हमारी पर्सनैलिटी को नई पहचान मिलती है लेकिन अगर दांत पीले हों तो पर्सनैलिटी पर बुरा असर भी पड़ता है। पानी में मौजूद कैमिकल्स ,तंबाकू और कलर्ड फूड्स के ज्यादा इस्तेमाल से दांतों में पीलापन आ जाता है। इन्हें चमकाने के लिए बाजार से आपको ढेरों प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स से मसूड़ों को नुक्सान पहुंचता है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे दांत तो मोतियों जैसे सफेद होंगे बल्कि इसके साथ-साथ वह मजबूत भी बनेंगे।

 

- खान-पान की तरफ पूरा ध्यान दें

सबसे पहले तो अपने खान-पान की तरफ पूरा ध्यान दें। ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिसे चबाने की जरूरत पड़े। दूध से बनने वाले उत्पादों का सेवन ज्यादा करें क्योंकि उसमें कैल्शियम होता है जो दांतों के लिए बहुत जरूरी है। चाय कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। धूम्रपान से दूर रहें।


- तुलसी

तुलसी मुंह और दांतों के रोग से बचाती है। इससे दांत का पीलापन भी दूर होता है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर पाऊडर बना लें फिर टूथपेस्ट में मिलाकर नियमित ब्रश करें। 

 

- नमक और सरसों का तेल

नमक और सरसों के तेल से दांत चमकाने का नुस्खा काफी पुराना है। बस चुटकी भर नमक में 2-3 बूंदें तेल की मिलाकर दांत साफ करें।  

 

- नीम

नीम में दांत सफेद बनाने और बैक्टीरिया खत्म करने के लाजवाब गुण पाए जाते हैं। रोजाना नीम की दातून से दांत साफ करें।

 

- स्ट्रॉबेरी  

स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड मौजूद होता है, जो एक नैचुरल व्हाइटनिंग एजैंट है जो स्लाइवा के प्रॉडक्शन को बढ़ाकर दांतों को सफेद बनाता है। एक स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें और टूथब्रश की मदद से दांतों पर हल्के से रगड़ें और 5 मिनट बाद अच्छी तरह धो लें। ऐसा हते में एक बार जरूर करें।


- संतरे के छिलके अौर तुलसी के पत्तें

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाऊडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाऊडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें।

 

- नारियल, तिल या जैतून का तेल

नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना आयुर्वैदिक तरीका है। एक चमच में नारियल तेल लेकर इसे मुंह व दांतों में लगाएं। 

 

- बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा दांतों पर धीरे-धीरे रगड़ें। दांतों पर जमी पीली परत साफ हो जाएगी।

 

- नींबू का रस

एक नींबू का रस निकालकर उसमें समान मात्रा में ही पानी मिला लें। खाने के बाद इस पानी का कुल्ला करें। रोजाना ऐसा करने से दांतों का पीलापन और सांसों की दुर्गंध दूर हो जाती है।

Advertising