जानिए, स्किन के लिए कौन-सा सोप हैं परफेक्ट ! (pics)
punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2016 - 02:08 PM (IST)
हम स्किन पर उन्ही ब्यूटी प्रोडॉक्ट्स का उपयोग करते हैं जो त्वचा पर सुट करती हो लेकिन अक्सर हम सोप चुनने में गलती कर देते हैं अौर किसी भी सोप का इस्तेमाल कर लेते हैं । जिससे चेहरे पर कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं।अाज हम इसी के बारे में अापको बताएंगे कि कौन सी त्वचा पर कैसा सोप सही रहता हैं।
1. तैलीय त्वचा के लिए
अगर अापकी स्किन तैलीय हैं तो एंटीबैक्टीरियल और ट्राइक्लोकार्बन जैसे साबून के उपयोग से बचे । इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा पर रूखा पन आ जाता हैं।
2. ऑयली स्किन के लिए ग्लिसरीनयुक्त सोप
मिली-जुली यानि कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ग्लिसरीन युक्त साबुन फायदेमंद होता है । इसके अलावा जिनकी त्वचा रूखी और संवेदनशील होती है उन्हें भी इस सोप का इस्तेमाल करना चाहिए।
3. कॉम्बिनेशन स्किन के अरोमाथैरेपी सोप
अगर आपकी स्किन ऑयली और ड्राईनेस है तो इस तरह के साबुन आपकी स्किन के लिए अच्छे हैं । इनमें एसेंशिअल ऑइल और सुगंधित फूलों का अर्क होता है जो शरीर को आराम और तनावमुक्त रखने में मदद करते हैं।
4. मुहांसों वाली त्वचा के लिए
मुहासों वाली त्वचा से बचने के लिए किसी भी सोप का इस्तेमाल करने के बजाएे डॉक्टर की सलाह लें।
5. हर्बल सोप
जड़ी-बूटियों के तेल से बने हर्बल साबुन त्वचा को केमिकल के प्रभाव से बचाते हैं । इनका इस्तेमाल किसी भी तरह की स्किन पर किया जा सकता है क्योंकि इनके साइड इफेक्ट कम होते हैं।
