फटे होंठ करते हैं परेशान तो आजमाए ये उपाए
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2015 - 11:40 AM (IST)

सर्दियों में होंठो का फटना एक आम बात है। सूखे होंठ देखने में तो बुरे लगते हैं ही, कभी-कभी इनमें खून भी आ जाता है। होंठ हमारी त्वचा का सबसे मुलायम हिस्सा होते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम अपने होंठों की पूरी देखभाल करें और उन्हें पूरा पोषण दें। सर्दियों में होंठ सूखने लगते है। जिस कारण होंठो पर पपड़ी बन जाती है।
आईए जानते है कुछ घरेलू उपाए जिन्हें आजमा कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1. जितना हो सके, घर से बाहर कम जाएं। सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा होंठो की नमी छीन सकती है।
2. लिप बाम का इस्तेमाल करे। जब भी घर से बाहर निकलें, लिप बाम की एक मोटी परत लगाकर ही निकलें। घर पर भी समय-समय पर लिप बाम लगाते रहें।
3. मैट लिपस्टिक्स का इस्तेमाल न करें। उसके स्थान पर लिप्स को नमी देने वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
4. होठों पर कुछ भी बिना जांचे-परखे नहीं लगाएं। ऐसा करना आपके होंठो के लिए खतरनाक हो सकता है।
5. होंठो को बहुत अधिक स्क्रब न करें क्योंकि ज्यादा स्क्रब करने से नमी चली जाती है और होंठ सूखे व बेजान नजर आने लगते हैं।
6. जितना हो सके उतना अधिक पानी पिएं। पानी पीते रहने से शरीर का तापमान सही रहता है और मॉइश्चर भी संतुलित रहता है।
7. कभी-कभी शरीर में विटामिन की कमी के चलते भी होंठों की नमी चली जाती है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों वाला खाना लेते रहें।
8. हो सके तो ग्लिसरीन और शहद का इस्तेमाल होंठों पर करें। इससे होंठ गुलाबी दिखेंगे और उनकी नमी भी बनी रहेगी।