सुंदर दिखने के लिए अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय़

Wednesday, Oct 14, 2015 - 01:21 PM (IST)

अधिकतर महिलाएं अपने रूप को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं। वे ब्यूटी पार्लर में जाकर अपनी त्वचा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के ब्यूटी प्राडक्ट प्रयोग करती हैं, परन्तु उनको य़ह नहीं पता होता कि क्या ये प्राडक्ट उनके लिए लाभदायक होंगे भी या नहीं। बाजार में मिलने वाले इन पदार्थो से त्वचा को जहां फायदा होता है, वहां नुकसान भी होता है। इसलिए महिलाअों को यह बात समझनी चाहिए कि खूबसूरती का बेशकीमती खजाना पार्लर में नहीं उनके घर में छिपा हुआ है।

 
आपके घर में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी बेजान त्वचा को एक नया ग्लो दे सकती हैं, साथ ही पार्लर में पैसे खर्च करने से भी बचा सकती है। इन घरेलू चीजों की सहायता से अाप अपनी त्वचा को निखार सकती हैं।
 
1. बेबी ऑयल-
बेबी ऑयल मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। नहाने के बाद अपनी त्वचा पर बेबी ऑयल लगाने से त्वचा में नमी अाती है अौर वह सॉफ्ट बनी रहती है।
 
2. गुलाब जल-
गुलाब जल को गुणों की खान माना जाता है। गुलाब जल को कॉटन पर लगाकर फेस साफ करने से फेस पर फ्रेशनेस मिलती है। हर रात सोने से पहले गुलाब जल के साथ अपना चेहरा साफ कर लें। इससे चेहरे पर निखार अावश्य अाएगा।
 
3. ओट्स-
ओट्स का इस्तेमाल डेड स्कि‍न को हटाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही साथ इसका इस्तेमाल ऑयली स्कि‍न वाले लोग भी करते हैं। ओट्स को ऑलिव ऑयल और पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाकर फेशियल मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इससे अपकी त्वचा ऑयल फ्री अौर सुन्दर दिखेगी।
 
4. चीनी- 
चीनी एक नेचुरल स्क्रब है। त्वचा की डेड-स्कि‍न निकालने के लिए चीनी की थोड़ी-सी मात्रा को ऑलिव ऑयल में मिलकार हल्के हाथों से चेहरे पर स्क्रब कर लें। इससे अापका चेहरा फ्रेश और सॉफ्ट चेहरा नजर अाएगा।.
 
5. चुकंदर- 
होठों को गुलाबी बनाने के लिए चुकंदर को होठों पर रगड़ना चाहिए। इससे होंठ मुलायम भी होते हैं और देखने में भी सुन्दर लगते हैं।
 
6. खीरा-
त्वचा निखारने में खीरा भी एक अच्छा उपाय़ है। खीरे की स्लाइस लेकर आंखों पर रखने से अांखों को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही ऐसा करने से चेहरा खुद ब खुद फ्रेश नजर आने लगता है।
 
7. आलू-
आलू हर घर में आसानी से मिल जाता है। रसोई-घर में इस्तेमाल होने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल टैनिंग को दूर करने में भी किय़ा जाता है।  साथ ही इसे चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की मांस-पेशि‍यां टाइट होती हैं अौर इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट चेहरे को निखारने का काम करता है।
 
8.  दही-
दही एक नेचुरल मॉश्चराइजर है। इससे बेहतर अोर कुछ भी नहीं है।. आप चाहें तो इसको चेहरे अौर बालों पर लगा सकते हैं। दही को चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलाय़म होती है अौर बालों में लगाने से डैड्रफ कम होता है। 
Advertising