डार्क होंठों को सुंदर बनाने के लिए लगाएं इस कलर की लिपस्टिक (pics)
punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2016 - 10:41 AM (IST)

अक्सर देखा गया है कि डार्क होंठो वाली महिलाएं लिपस्टिक नहीं लगाती, उन्हें लगता है कि वह उनके ऊपर अच्छी नहीं लगेगी। पर आपके होंठ और भी खूबसूरत दिख सकते हैं अगर आप उन पर सही तरीके की लिपस्टिक लगाएं। आप किसी पार्टी के लिए जा रही हों अौर पूरा मेकअप कर रखा हो, बस अपने होंठो को छोड़ कर, तो सोचिए कि आप कितनी फीकी-फीकी सी दिखेंगी। अाज हम अापको बताएेगे कि ऐसे रंग हैं जो डार्क स्किन वाली महिलाएं अपने होंठो पर लगा सकती हैं। नीचे कुछ लिपस्टिक के शेड्स दिए हुए हैं जो डार्क कलर के होठों के लिए एक दम बेस्ट रहेगें।
1. प्लम
प्लम कलर लगाने से आपके होंठ भरे भरे से लगेगें।
2. चैरी कलर
चैरी कलर भी प्लम कलर की ही तरह दिखता है। इसे लगाने से आपका लुक थोड़ा बोल्ड लग सकता है।
3. ब्राउन
यह डार्क होंठो के लिए अच्छा रंग है। यह आपकी स्किन टोन के साथ मैच करेगा इसलिए इसे लेना ना भलें।
4. कोकोआ
यह कलर एक सेफ ऑपशन हो सकता है। यह ना ही ज्यादा बोल्ड लगता है और ना ही ज्यादा लाइट । यह कलर आपके रंग को सूट करेगा।
5. कोरल
इसे लगाने से पहले आपको सावधान रहना होगा। यह कलर थोड़ा ब्राइट लग सकता है।
6. मॉफ
गहरे रंग की चमड़ी वाली महिलाओं के लिए यह कलर अच्छा है। इसे लगाने से वह सुंदर लगेगी।
7. गहरा लाल
कोरल कलर की ही तरह इस लिपस्टिक का रंग भी थोड़ा भड़काऊ है। अगर आपने कोई बोल्ड कलर ड्रेस पहन रखी है तो आपको यह लिपस्टिक जरुर लगानी चाहिए।
8. शिमर पिंक
इस रंग की लिपस्टिक का शेड काफी खूबसूरत लगता है। यह आपके होठों को और भी उभारेगा।
9. ब्रोंज
यह एक डेयरिंग कलर है। ब्रोंज कलर और चॉकलेट कलर की लिपस्टिक आपके होठों को अपीलिंग बनाएगी।
10. न्यूड
यह एक सेफ ऑपशन है। अगर आप ज्यादा मेकअप नहीं करती तो आपके लिए यह हल्के रंग की लिपस्टिक अच्छी रहेगी।