अवैध शराब सहित 2 काबू

Sunday, Oct 21, 2018 - 11:55 AM (IST)

बटाला(बेरी): आज एक्साइज टीम व पुलिस चौकी सिम्बल ने चंडीगढ़ मार्का 777 अवैध शराब की 12 बोतलों सहित 2 लोगों को काबू किया है। 

आरोपियों की पहचान मक्खन सिंह पुत्र सवासा सिंह निवासी गांव धूपसड़ी व तजिन्द्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी काहनूवान रोड के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उक्त व्यक्ति गांव शाहबाद से सस्ते दामों पर लाकर शराब बटाला में महंगे दामों पर बेचते थे। इस संबंध में उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध एक्साइज एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया गया है।

Isha

Advertising