नए रूप के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है Yamaha FZ-X

Sunday, Jan 22, 2023 - 10:38 AM (IST)

ऑटो डेस्क. यमाहा कई सालों से भारतीय लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कंपनी अपनी FZ-X बाइक को नए रूप में लेकर आने के लिए तैयार है। FZ-X 150cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसे नियो-रेट्रो सेगमेंट में पेश किया गया था। कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है।


नए कलर ऑप्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, Yamaha FZ-X नए लुक और कलर के साथ आ सकती है। कंपनी इसे स्टाइलिश कलर के मिश्र धातु पहियों के साथ पेश करेगी, जिसे FZS 25 और FZ FI पर भी देखा गया है। पहले FZ-X को पिन-स्ट्राइपिंग के साथ ब्लैक रिम्स भी मिलते थे।


लुक और पावरट्रेन

Yamaha FZ-X को पहले इसके गोल आकार वाले हेडलैम्प, DRL और प्रोजेक्ट यूनिट मिलेगें। ये बाइक FZ FI के समान प्लेटफॉर्म और इंजन पर बेस्ड है। इसका पावरट्रेन 12.2 बीएचपी की पावर और 13.3 एनएम का टार्क जेनरेट करती है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये हो सकती है।

Parminder Kaur

Advertising