क्या महिंद्रा थार 4x4 में मिलेगा Everest White color

Monday, Mar 13, 2023 - 12:16 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra ने जनवरी 2023 में देश में थार 2WD को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस एसयूवी को सफेद रंग में पेश किया था। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अब कंपनी थार 4डब्ल्यूडी के ग्राहकों को इसमें व्हाइट कलर ऑप्शन देने वाली है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट से हुआ।

निर्माता ने कि इंस्ट्राग्राम पोस्ट शेयर करते हुआ लिखा- एवरेस्ट व्हाइट कलर स्कीम अब चार-पहिया ड्राइव संस्करण के लिए भी उपलब्ध होगी, और केवल रियर-व्हील ड्राइव संस्करण तक ही सीमित नहीं है। हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा लिया गया था। फिलाहाल इस बात की पुष्टि अभी नही की जा सकती कि कंपनी द्वारा यह नया कलर ऑप्शन  दिया जाएगा या नही। 

 

Radhika

Advertising