PLI स्कीम के तहत क्या फोर्ड फिर से करेगी भारत में प्रोडक्शन शुरू

Saturday, Feb 12, 2022 - 04:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क: फोर्ड मोटर्स ने कुछ समय पहले भारत में अपने प्रोड्कशन यूनिट पर काम बंद कर दिया था। इस फैसले के महीनों बाद अमेरिका की इस कंपनी निर्माता को शुक्रवार को केंद्र की PLI scheme में शामिल किया गया है। यह स्कीम इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स के निर्माण और उनकी सेल्स के लिए जारी की गई है। इसी के साथ अनुमान है कि फोर्ड इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए गुजरात के साणंद प्लाट का इस्तेमाल कर सकती है।

इस मौके पर कंपनी ने पीएलआई स्कीम में फोर्ड के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक एक्सपोर्ट बेस के रूप में भारत में एक प्लांट का उपयोग करने की संभावनों को देख रहे हैं। फोर्ड के अनुसार वह आने वाले समय में भारत में इलेक्ट्रिक कारें सेल कर सकती है। फिलहाल कंपनी इस बारे मे कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई लेकिन इतना कहा गया है कि कंपनी भारत में ईवी के सेल पर विचार कर सकती है।

साथ ही आपको बता दें कि फोर्ड के अलावा पीएलआई योजना का फायदा - अशोक लीलैंड, आयशर मोटर्स, फोर्ड इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पीसीए ऑटोमोबाइल्स इंडिया, पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस, सुजुकी मोटर गुजरात और टाटा मोटर्स को भी होगा। इसके अलावा इस स्कीम में कुछ  दोपहिया एवं तिपहिया वाहन कंपनियों को भी शामिल किया गया है।

 

Akash sikarwar

Advertising