बिना पहियों के सड़क पर दौड़ेगी साइकिल, इंजीनियर ने लगाया ऐसा जुगाड़

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 04:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क. पहिए वाली साइकिल तो सड़कों पर आम दौड़ती दिखाई देती है लेकिन क्या आपने आज से पहले बिन पहियों वाली साइकिल नहीं देखी होगी। अब ऐसा मुमकिन होगा। एक इंजीनियर ने अपने जुगाड़ से एक ऐसी ही साइकिल तैयार कर दी है। 

PunjabKesari
इस साइकिल में एक फ्रेम, एक सीट, पैडल और हैंडलबार सब कुछ है लेकिन बस पहिए ही नहीं हैं। इस साइकिल में पहिए नहीं हैं, फिर भी यह घूमने वाले कंपोनेंट्स पर निर्भर है, जो इसे आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें व्हील बेल्ट के दो सेट का इस्तेमाल किया गया है। इंजीनियर ने रेगुलर साइकिल के चेन पर टायर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर लगाए हैं, जो कि बिल्कुल आर्मी टैंक्स में इस्तेमाल किए जाने वाले व्हील बेल्ट की याद दिलाता है। इस चेन-रबर बेल्ट को एक मैटल फ्रेम पर लगाया गया है, जिसमें पहले से ही गियर्स लगाए गए हैं। पैडल मारने पर जैसे-जैसे गियर्स घूमते हैं ठीक वैसे ही ये रबर-बेल्ट भी घूमता है और साइकिल आगे बढ़ती है। बता दें व्हीललेस साइकिल को जिस इंजीनियर ने तैयार किया है उसका नाम सर्गी गोर्डियेव है। सर्गी गोर्डियेव एक यूट्यूबर भी हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News