भारत में बंद हुई Volvo XC40, XC40 Recharge ने किया रिप्लेस

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 09:57 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Volvo XC40 आधिकारिक तौर पर भारत में बंद कर दी गई है। कंपनी ने इसे 2018 में लॉन्च किया था। इसके बाद कॉस्मेटिक बदलाव के साथ सितंबर 2022 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल पेश लॉन्च किया गया। इस गाड़ी की कीमत 46.40 लाख एक्स-शोरूम से शुरू थी। इस गाड़ी की जगह XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार ने ले ली है, जिसकी कीमत 56.90 लाख कीमत एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

PunjabKesari


पावरट्रेन

Volvo XC40 में 2.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया था। यह सेटअप 197bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम था। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जाेड़ा गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur